यूपी में बड़ा हादसा, बिहार से दिल्ली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत…

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव से है जहां लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक बच्चा समेत 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसा बुधवार की अगले सुबह हुआ जब बिहार से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे एक दूध टैंकर से टकरा गई।

घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। घायलों को स्थानीय लोग और आसपास के कई थानों की पुलिस ने बस से बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार बस बिहार से दिल्ली जा रही थी जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे। घायलों को उन्नाव के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद एसडीएम नम्रता सिंह मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया फिर अस्पताल पहुंच कर घायलों की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर को कई निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकांश संख्या बिहार के लोगों की है। मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया।

वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। 18 लोगों के हताहत और 19 के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, साथ ही उन्नाव और कानपुर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि घायलों और मृतकों में अधिकतम बिहार के हैं तो हम बिहार के अधिकारियों के संपर्क में हैं लेकिन फिलहाल हमारी प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने की है। वहीं हादसे के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिस पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है। हेल्पलाइन नंबर इस इस प्रकार है –

Midlle News Content

1. 0515- 2970766

2. 0515- 2970767

3. टॉल फ्री नंबर 1077

4. 9651432703

5. 9454417447

6. 8081211289

- Sponsored -

- Sponsored -