समस्तीपुर : गुरूकुल कोचिंग के संचालक की मुश्किलें बढ़ी, न्यायालय से अलग-अलग मामले के तीन वारंट जारी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : शहर के चर्चित गुरूकुल कोचिंग संचालक सौरभ चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ तीन अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने वारंट जारी किया गया है, जिनमें से एक मामला गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू) का है। सूत्रों की मानें तो वारंट जारी हुए कई दिन बीत चुके हैं,

- Sponsored Ads-

 लेकिन अब तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इधर बीते शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उनके संस्थान पर नगर थाने की पुलिस छापेमारी के लिये भी गयी थी। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि माननीय न्यायालय से एक मामले में वारंट जारी किया गया है। 

आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी हैं। बताया गया है कि एक नाबालिग छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में कोचिंग संचालक सौरभ चौधरी समेत प्रदीप व मनोज कुमार के उपर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article