गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतू दक्षता जांच प्रक्रिया शुरु,1400 में 903 उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल

DNB Bharat Desk


बेगूसराय मे गृह रक्षों के स्वच्छ नामांकन हेतु दक्षता जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सोमवार को 1400 उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र निर्गत किया गया था जिसमें 903 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।इसकी जानकारी देते हुए बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा बेगूसराय ने बताया कि 1600 मीटर में 278 अभ्यर्थी सफल हुए,

- Sponsored Ads-

उनके बाद इन सभी अभ्यर्थियों का लंबाई एवं सीना नापा गया जिसमें 19 अभ्यर्थी और असफल हुए। इस प्रकार कुल 259 अभ्यर्थी का मेधा सूची बनाया गया।जिला समादेष्टा ने बताया कि सभी सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा, जो अभ्यर्थी इसमें असफल होंगे उनका मेधा सूची से नाम हटा दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article