पाकिस्तान में आतंकी हमला, आतंक निरोधी विभाग समेत थाना पर किया कब्जा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

आतंकवादियों को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान अब खुद उनका शिकार होने लगा है। इसका ताजा उदाहरण है पाकिस्तान में आतंकवादियों के द्वारा थाना पर कब्जा करना और सेना के जवानों की हत्या समेत कई जवानों को बंधक बनाना। खबर आ रही है कि उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों ने बन्नू छावनी में आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) पर हमला कर कई जवानों की जान ले ली जबकि एक सूबेदार मेजर समेत करीब 9 जवानों को बंधक बना लिया है।

- Sponsored Ads-

खबरों के मुताबिक आतंकियों ने अफगानिस्तान जाने के लिए रास्ता की मांग को लेकर अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर सीटीडी मुख्यालय पर हमला कर दिया और अपने कई साथियों को मुक्त कराते हुए पूरी भवन पर कब्जा कर लिया। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, इन आतंकियों ने अफगानिस्तान जाने के लिए एक सुरक्षित रास्ते की मांग की है। सीटीडी बिल्डिंग से जुड़ी फोन लाइन को काट दिया गया है।

वहीं, टीटीपी ने नागरिकों को शरिया का पालन करने वाले पम्पलेट भी बांटे। इससे पहले 15 दिसंबर को टीटीपी लड़ाकों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच सीमा पार से झड़प हुई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस के मुताबिक एक अन्य घटना में दक्षिणी वजीरिस्तान में थाने पर हमले में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article