बिहार राज्य हॉकी चैंपियनशिप में बीहट की बेटी बेगूसराय का करेंगी प्रतिनिधित्व

DNB Bharat Desk

राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बीहट की छात्राओं ने हॉकी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बिहार राज्य हॉकी एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए विद्यालय की 10 छात्राओं का चयन किया गया है। यह उपलब्धि एक विशेष तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद प्राप्त हुई। 

- Sponsored Ads-

जिसमें कक्षा 8 की छात्राएं सोनाक्षी, सोनाली, अंजली, वैष्णवी, तन्नू, आकांक्षा, सुरभि, माही, ज्योति और रजिया ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और राज्य चैंपियनशिप में भागीदारी हेतु बेगूसराय से चयनित की गई । गर्व की एक बात यह भी कि इसी विद्यालय के कक्षा 8 की छात्रा माही को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है,जो उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।चयनित टीम शुक्रवार की सुबह राजगीर के लिए रवाना हुई, जहां अगले दो दिनों तक आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय स्पर्धा में ये बेटियां बेगूसराय जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

इस आयोजन में भाग लेना न केवल इन छात्राओं के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। विद्यालय की स्नातक शिक्षिका अनुपमा सिंह ने हॉकी प्रशिक्षण को शुरू करने और चयन शिविर में भागीदारी के साथ इसकी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने शुक्रवार की सुबह न्यू बरौनी स्टेशन से बच्चियों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया और कहा, “ये बेटियां हमारा गर्व हैं, और मुझे विश्वास है कि वे अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगी।”

बिहार राज्य हॉकी चैंपियनशिप में बीहट की बेटी बेगूसराय का करेंगी प्रतिनिधित्व 2विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “आप सभी ने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। 

राजगीर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और बेगूसराय का नाम ऊंचा करें।”मध्य विद्यालय, बीहट की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। यह दर्शाता है कि कस्बाई क्षेत्रों में भी उचित मार्गदर्शन और संसाधनों के साथ बच्चे बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। क्षेत्र के सभी जाने माने लोगों, खेल प्रेमियों और प्रतिनिधियों ने इन बेटियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article