पटना का महावीर मंदिर बना देश का दूसरा सबसे अधिक कमाई वाला मंदिर, जानें कितनी है प्रतिदिन कमाई…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार की राजधानी पटना का महावीर मंदिर देश का दूसरा सबसे अधिक कमाई वाला मंदिर बन गया है। इस बात की जानकारी महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य कुणाल किशोर ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि महावीर मंदिर की अभी प्रतिदिन करीब 10 लाख रुपए की आमदनी हो भक्तों से हो रही है। महावीर मंदिर उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है और मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। कभी साल में 11 हजार की आमदनी करने वाले महावीर मंदिर की आज रोजाना की इनकम 10 लाख रुपए के पार हो गई है।

- Sponsored Ads-

किशोर कुणाल के मुताबिक वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन से मंदिर की आय में बढ़ोतरी हुई। महावीर मन्दिर ने अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण में 10 करोड़ का सहयोग का संकल्प लिया है। उसमें से 6 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। लाखों भक्तों की आस्था से जुड़ा यह मन्दिर अपने धार्मिक महत्व और मान्यताओं के लिए जाना जाता है। इस मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि, यहां आने वाले हर भक्त की मुराद जरूर पूरी होती है, कोई भी भक्त यहां से खाली हाथ नहीं लौटता है। महावीर मंदिर में भक्तों के साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।

विदित हो कि पटना का महावीर मंदिर देश का इकलौता मंदिर है जहां भगवान हनुमान दो रूप में विराजमान हैं। इतना ही नहीं महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी एक दलित हैं। महावीर मंदिर की कमाई से पटना में एक अस्पताल भी चल रहा है जहां कैंसर जैसी बिमारियों का इलाज किया जाता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article