भगवानपुर प्रखंड में आईवीएफ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित भूषण मेडिकल्स के प्रांगण में आईवीएफ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस शिविर में दूर दराज से निःसंतान दंपतियों ने शिविर में पहुंच कर चिकित्सक डॉ शादमा समन से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और उनकी टीम ने 10 मरीजों की जांच की और काउंसलिंग करते हुए उनके संबंधित दंपतियों के सवालों के समाधान बताए।

कार्यक्रम के आयोजकों ने निःसंतान दंपतियों को वर्तमान समय में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और संभावित उपचारों की जानकारी भी दी। इस शिविर को सफल बनाने में टिंकू  का विशेष योगदान रहा।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड में आईवीएफ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 2आईवीएफ स्पेशलिस्ट चिकित्सक डॉ. पल्लवी भारती  ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य निःसंतान दंपतियों को जागरूकता और उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।उक्त अवसर पर राहुल कुमार, राजेश कुमार गौतम कुमार आदि उपस्थित थे

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article