…तो सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या? ‘पोस्टमार्टम स्टाफ ने बताया गले और शरीर पर था निशान’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत भले ही से करीब ढाई वर्ष पहले हो गई लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ सकी है। हालांकि अभी भी कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली थी तो कुछ लोगों का मानना है कि उनकी हत्या की गई। उनकी मौत के करीब ढाई वर्ष बीत जाने के बाद एक बार फिर उनकी मौत से संबंधित एक खबर में उनके फैंस के बीच हड़कंप मचा दी है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम के वक्त एक स्टाफ जो कि उस वक्त वहां मौजूद था ने एक वेबसाइट से बात चीत के दौरान खुलासा किया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

- Sponsored Ads-

मुंबई के कूपर अस्पताल के मॉर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह ने कहा कि जब सुशांत सिंह राजपूत का शव पोस्टमार्टम के लिए आया था तो मैं वहां था। मैने शव पर जब चोट के निशान देखे तो अपने सीनियर्स को भी बताया लेकिन उन्होंने कहा कि अपना काम करो बाकी हमारा काम हम कर लेंगे। उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के गले पर भी चोट का निशान था जो कि आत्महत्या के निशान से अलग था। उन्होंने आगे शंका जाहिर की है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ मारपीट की गई थी।

मॉर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह की मानें तो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के हाथ और पांव पर भी चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि 14 और 15 जून को ड्यूटी पर था। काम कर रहा था। उसी दौरान एक वीआईपी बॉडी आई। वीआईपी बॉडी थी इसलिए ज्यादा लोग आए। हमने अपना काम चालू रखा। रात को करीब 11-12 बजे के आसपास सुशांत की बॉडी के पोस्टमार्टम का नंबर आया।’ शाह ने आगे, ‘शव देखने के बाद पता चला कि यह तो सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी है। हमने देखा कि उनका शव अलग दिखा। उनका शव सुसाइड जैसा नहीं था। मैं तुरंत अपने सीनियर से बात करने गया और कहा कि ‘सर ये अलग केस दिख रहा है। क्योंकि मुझे 28 साल का तजुर्बा है।’ साहब ने कहा, ‘हम इस पर बाद में बात करेंगे।’

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article