नालंदा: सरेआम बीच सड़क पर हुई छात्र की पिटाई,पिटाई के दौरान राहगीर बने मुकदर्शक

DNB Bharat Desk

पॉश इलाके धनेश्वरघाट में सरेआम छात्र की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई की गई।पिटाई के दौरान राहगीर तमाशबीन बने देखते रहे, किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया। बदमाशों ने युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शुक्रवार के ही बताई जाती है और यह मारपीट शुक्रवार की सुबह की  है।

नालंदा: सरेआम बीच सड़क पर हुई छात्र की पिटाई,पिटाई के दौरान राहगीर बने मुकदर्शक 2घटना बिहार थाना क्षेत्र के धनेश्वरघाट इलाके की है, जो पहले भी आपराधिक घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहा है। हाल ही में इसी इलाके में गोलीबारी की एक घटना सामने आई थी।

- Sponsored Ads-

नालंदा: सरेआम बीच सड़क पर हुई छात्र की पिटाई,पिटाई के दौरान राहगीर बने मुकदर्शक 3इस घटना ने एक बार फिर इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से खुलेआम युवक की पिटाई की गई, उससे साफ है कि बदमाशों को पुलिस का कोई डर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे लड़की की बात सामने आ रही है। हालाकी इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article