नालंदा: पंचाने नदी पर रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,कार्य में कमी देख भड़के, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

DNB Bharat Desk

नालंदा-बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आज नालंदा जिले में पंचाने नदी के किनारे निर्माणाधीन रिवर फ्रंट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य स्थल पर मौजूद संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

नालंदा: पंचाने नदी पर रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,कार्य में कमी देख भड़के, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 2निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रवण  कुमार काफी सख्त दिखे।उन्होंने कहा कि जो भी एस्टीमेट एवं डिजाइन स्वीकृत किया गया है, कार्य उसी के अनुरूप और तय मानकों के अनुसार ही किया जाए। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि पंचाने नदी पर विकसित हो रहा यह रिवर फ्रंट नालंदा जिले के लिए एक ऐतिहासिक एवं विशिष्ट परियोजना है।

नालंदा: पंचाने नदी पर रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,कार्य में कमी देख भड़के, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 3इस परियोजना की कल्पना काफी पहले से की जा रही थी और लंबे समय से इसके क्रियान्वयन को लेकर प्रयास चल रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब हाल ही में अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में जिले का दौरा किया था, तब उन्होंने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि यह रिवर फ्रंट सिर्फ एक संरचनात्मक परियोजना नहीं, बल्कि जिले के पर्यटन और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article