शहीद जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही फैली शोक की लहर, ‘भारत माता की जय’ से गूंज उठा आकाश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी 3 पंचायत अंतर्गत रानी गांव में सोमवार की सुबह शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। शहीद जवान सरोज राय उर्फ़ गोरेलाल इंडियन आर्मी में थे और बीमारी की वजह से उनका देहांत हो गया। उनके देहांत के उपरांत इंडियन आर्मी के जवान ससम्मान उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक आवास रानी गांव पहुंचे जहाँ उनका शव पहुँचते ही परिजनों के रुदन चीत्कार से वातावरण में मातम फ़ैल गया।

- Sponsored Ads-

रानी -3 के मुखिया अमरजीत राय ने बताया कि ग्रामीण श्यामदेव राय के पुत्र सरोज राय उर्फ़ गोरेलाल इंडियन आर्मी में थे और वर्तमान में वे मथुरा में पदस्थापित थे। ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ी जिसके बाद अन्य सेना के जवानों ने उन्हें लखनऊ स्थित कमांड हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद सेना के जवानों ने ससम्मान उनके पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे हैं जहां सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रानी गांव में स्थित उच्च विद्यालय के परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया जहां ग्रामीण, अधिकारी, जनप्रतिनिधि समेत अन्य लोगों ने पहुँच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान के शव गांव पहुंचते ही परिजनों एवं ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई वहीँ युवाओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, जवान तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारों के साथ शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। वहीँ शहीद के पार्थिव शरीर से लिपट कर मां और पत्नी दहाड़ें मार कर रो रही थी।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article