पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी का ब्यान:-भरी सदन में नितीश कुमार के द्वारा सेक्स ज्ञान देना कल्पना से परे है,नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा- नीतीश कुमार के द्वारा विधानसभा एवं विधान परिषद में जातीय जनगणना को लेकर सेक्स ज्ञान देने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में राजनीतिक बवाल मच गया है। पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा नीतीश कुमार के सेक्स ज्ञान दिए जाने को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि जिस तरह से तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए सेक्स ज्ञान का समर्थन कर रहे हैं तो क्यों नहीं तेजस्वी यादव अपने आवास पर नीतीश कुमार को बुलाकर अपने माता पिता के सामने इस तरह का सेक्स ज्ञान लेने का काम करते हैं।

- Sponsored Ads-

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी का ब्यान:-भरी सदन में नितीश कुमार के द्वारा सेक्स ज्ञान देना कल्पना से परे है,नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए 2भरी सदन में नीतीश कुमार के द्वारा इस तरह से वक्तव्य देना कहीं से भी उचित नहीं है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन में जाने से पहले इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा जैसी संगति होगी वैसा ही असर होगा। महागठबंधन में जाने के बाद संगति के क्रियाकलाप के अनुसार ही मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर संगति का प्रभाव दिख रहा है

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article