डीएनबी भारत डेस्क
अमेरिका के वर्जीनिया में मंगलवार देर रात एक स्टोर में अंधाधुंध फायरिंग में करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। बताया जाता है कि वर्जीनिया के वॉलमार्ट में मैनेजर ने ही अपने स्टाफ के ऊपर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी और अंत में खुद को भी गोली मार ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें स्टोर के अंदर लाशें मिली है, आशंका है कि करीब 10 लोग मारे गए हैं वहीं कई घायल हो गए।
- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-
