वक्फ एक्ट संशोधन के खिलाफ पटना में 29 जून को होने वाली विशाल रैली में समस्तीपुर से 10 हजार लोग होगें शामिल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नया कानून वक्फ एक्ट संशोधन के खिलाफ इमारत ए शरिया बिहार, उड़ीसा और झारखंड के अमीर शरीयत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी की अध्यक्षता में वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ को लेकर पटना गांधी मैदान में 29 जून को होने वाली विशाल रैली में समस्तीपुर से 10 हजार लोग शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए जिले के चर्चित समाजसेवी सह एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष रज़ीउल इस्लाम रिज्जू ने कहा कि रैली में समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से छोटी-बड़ी गाड़ियों से करीब 10 हजार से अधिक लोग पटना जाएंगे।

इसको लेकर आज शाम से ही लोगों के पटना जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि इस रैली में शिक्षाविद, छात्र, युवा, समाज के विभिन्न वर्ग के लोग, विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोगों को भी शामिल होने के लिए आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अल्पसंख्यक समाज की संपत्ति और अधिकारों पर सीधा कुठाराघात है। रिज्जू ने इसे “असंवैधानिक” और “गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ” करार दिया। उन्होंने वक्फ संपत्तियों की सरकारी निगरानी और 300 साल पुराने दस्तावेजों की अनिवार्यता को लेकर चिंता जताई।

वक्फ एक्ट संशोधन के खिलाफ पटना में 29 जून को होने वाली विशाल रैली में समस्तीपुर से 10 हजार लोग होगें शामिल 2 रज़ीउल इस्लाम रिज्जू ने इस कानून को अल्पसंख्यकों को दबाने की साजिश और संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन करार दिया। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की मुस्लिम भावनाओं को आहत करने की कोशिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 तथा 26 का उल्लंघन की पर्याय है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह वक्फ संशोधन कानून मोदी सरकार की विफलताओं को छिपाने का एक माध्यम है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article