बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने नीतीश – लालू पर ली चुटकी तो जातीय जनगणना को बताया …

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक तरफ जहां विपक्ष पर जमकर निशाना साधा तो वहीं दूसरी ओर नीतीश पर भी चुटकी लेने से बाज नहीं आए। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं लालू के संबंध में शायराने अंदाज में कहा कि मैं मायके चली आऊंगी तुम देखते रहीयो इसी बात का हवाला देकर वह लालू यादव को डरने का काम करते हैं जिससे कि लालू यादव उन पर अत्यधिक दबाव न बना सके।

- Sponsored Ads-

जब भी लालू यादव के द्वारा अपने युवराज तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की कवायत की जाती है तभी नीतीश कुमार कभी अटल जी की समाधि पर श्रद्धांजलि देने पहुंच जाते हैं या फिर किसी अन्य तरीके से लालू यादव पर दवाब बनाना शुरू कर देते हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने जातीय जनगणना पर जारी रिपोर्ट को मिथ्या एवं अराजकता फैलाने वाला बतलाया। उन्होंने कहा की जातीय जनगणना पर जारी किया गया रिपोर्ट कहीं से भी सही नहीं है जो आंकड़े पेश किए गए हैं वह पूर्व के आंकड़े हैं जबकि बिहार की आबादी अभी कुछ और है। वहीं उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश एवं लालू जातीय जनगणना का रिपोर्ट पेश कर रहे हैं जबकि उन्हें 30 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए और जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर बिहार में उनके द्वारा किस तरह का विकास किया गया है।

उन्होंने मनोज झा के द्वारा ठाकुरों पर दिए गए बयान एवं उसके बाद हो रहे राजनीति पर कहा कि इन लोगों का काम ही है सिर्फ जातीय उन्माद फैलाना कल हो सकता है वह ठाकुरों की जगह कभी भूमिहार कभी ब्राह्मण तो कभी किसी अन्य जाति पर टिप्पणी करें। गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे हैं जहां वह कई स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article