राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के निर्देश पर राज्य के सभी प्रखंड स्मार्ट मीटर का किया विरोध

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव जी के निर्देश पर बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता आर्थिक न्याय के महानायक माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष माननीय जगदानंद सिंह जी के नेतृत्व में बिहार प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालय पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ एकदिवसीय महा धरना कार्यक्रम के आलोक में बेगूसराय जिला राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में आज दिनांक 1 अक्टूबर 2024 रोज मंगलवार समय 11:00 बजे दिन से बेगूसराय जिला अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष के अध्यक्षता में स्मार्ट मीटर के खिलाफ एकदिवसीय महा धरना सफल हुआ

मटिहानी प्रखंड मुख्यालय पर महा धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा ज्ञातव्य हो कि बिहार सरकार ने 2019 से गाँवों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी, जो लगातार जारी है। पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर से बड़ा हुआ बिल उपभोक्ताओं के पास आ रहा है। इस प्रक्रिया में  क्रमशः अडानी एनजीं सैल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल है। स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से मोटी रकम वसूली जा रही है । जिसमें राज्य सरकार उनकी सहायता कर रही है। गरीब परिवार घरों की बिजली काटी जा रही है कई बार तो पूरे गांव की बिजली काट दी जा रही है।

Midlle News Content

बिहार में स्मार्ट मीटर लागू करने से लेकर अभी तक किसी भी स्टेट होल्डर से मसवारा नहीं लिया गया है, क्योंकि सरकार भी मुनाफे की लाभार्थी है। बिहार में लगभग 2.76 करोर हाउस होल्डर (मकान) है। स्मार्ट मीटर खराबी के कारण अगर इन सभी उपभोक्ताओं से ₹100 ज्यादा वसूला जाता है तो कुल लगभग 276 करोड़ कंपनी को अलग से मुनाफा होगा। पूरे भारत में जितने भी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं उनमें बिहार जैसे गरीब प्रदेश मैं सर्वाधिक मीटर लगाए गए हैं।

प्रजातांत्रिक व्यवस्था में यदि मुख्यमंत्री ही प्राइवेट कंपनियों से मिल जाए तो जनता का त्राहिमाम करना स्वाभाविक है राष्ट्रीय जनता दल जनता के साथ है स्मार्ट मीटर के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा। भवदीय मोहित यादव राजद जिला अध्यक्ष बेगूसराय

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -