अब आसान होगा माता-पिता बनने का सपना, आधुनिक चिकित्सा पद्धति है कारगर”
डीएनबी भारत डेस्क
प्रखंड मुख्यालय स्थित भूषण मेडिकल्स के बगल में स्थित आनंद अस्पताल में निःशुल्क निःसंतान दंपति परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ.स्मृति स्पर्श व उनके सहयोगियों द्वारा 17 दंपतियों को निःशुल्क आईवीएफ की जानकारी दी गई।
- Sponsored Ads-

कैंप में वैसे दंपति पहुंचे जो विवाह के बाद भी माता-पिता बनने में असफल रहे, अनियमित माहवारी, ल्यूकोरिया जैसी समस्या थी। उन्होंने कहा कि निःसंतानता अब अभिशाप नहीं रहा।

आधुनिक पद्धति से महिलाएं मातृत्व का सुख प्राप्त कर सकती हैं।इस शिविर को सफल बनाने में टिंकू कुमार उर्फ संजीव कुमार का विशेष योगदान रहा।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
