ब्राजील में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक सम्मान में एक और सम्मान जुड़ गया है। मंगलवार ब्राजील ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनसियो ने ब्राजील के सर्वोच्च  सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस से सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-

ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने और विभिन्न वैश्विक मंचों पर भी भारत ब्राजील के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए उन्हें ब्राजील  के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। ब्राजील के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान में मेरा नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है।

यह पल हर भारतीय के लिए गर्व का पल है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील में भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि पिछले 57 वर्षों में ब्राजील की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article