टाटा ने लॉन्च की देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, इतनी है कीमत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

देश समेत दुनिया में मशहूर कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी चौथी इलेक्ट्रिक कार लांच कर दी है। टाटा ने अपनी चौथी इलेक्ट्रिक कार के रूप में टाटा टियागो को लॉन्च किया है। इसकी खासियत यह है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 315 किलोमीटर चल सकती है। इसकी बैटरी को डीसी फास्ट चार्जर से 80% तक चार्ज करने में मात्र 59 मिनट का समय लगेगा। टाटा टियागो के इलेक्ट्रिक वेरिएंट के लॉन्च होने के बाद यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।

- Sponsored Ads-

इस कार की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर से और कार की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी। इस कार में 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप समेत कई और अन्य फीचर्स दिया गया है। विदित हो कि टाटा मोटर्स इससे पहले इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन इवी, टाटा टिगोर जैसे कार लांच कर चुकी है। यह टाटा की चौथी इलेक्ट्रिक कार है। वहीं टाटा मोटर्स का लक्ष्य है कि अगले चार वर्षों में 10 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article