बिहार शरीफ मे कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण पर लगातार बुलडोजर एक्शन जारी, अंबेर चौराहा पर कार्रवाई के दौरान हुआ विरोध, लगभग तीस हजार का कटा चालान

DNB Bharat Desk

बिहार शरीफ़ स्मार्ट सिटी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भी अंबेर चौहराहा इलाके में भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच बुलडोज़र कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम जैसे ही अवैध कब्ज़ों को हटाने पहुंची, मौके पर मौजूद अधिकारियों और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

- Sponsored Ads-

नगर निगम द्वारा जारी इस सख्त कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए। उनका कहना है कि बुलडोज़र केवल गरीबों की झोपड़ियों और ठेलों पर चल रहा है, जबकि सरकारी संस्थानों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे लोगों में नाराज़गी है।

बिहार शरीफ मे कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण पर लगातार बुलडोजर एक्शन जारी, अंबेर चौराहा पर कार्रवाई के दौरान हुआ विरोध, लगभग तीस हजार का कटा चालान 2इसी बीच, नगर निगम के उपनगर आयुक्त शम्स रज़ा ने कहा कि शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण के कारण लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। “हम कई दिनों से माइकिंग कर लोगों को चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन जब चेतावनी का असर नहीं दिखा, तब हमें बुलडोज़र कार्रवाई करनी पड़ी,

बिहार शरीफ मे कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण पर लगातार बुलडोजर एक्शन जारी, अंबेर चौराहा पर कार्रवाई के दौरान हुआ विरोध, लगभग तीस हजार का कटा चालान 3” उन्होंने कहा कि सोमवार की कार्रवाई के दौरान लगभग 30,000 रुपये का चालान भी काटा गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में संवेदनशील इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोज़र एक्शन जारी रहेगा, और जहां-जहां अतिक्रमण मिलेगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article