बेगूसराय में सनसनी: बरौनी रिफाइनरी के ‘हाई सिक्योरिटी जोन’ में चली गोली, CISF जवान की पत्नी घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी में पोस्टेड सीआईएसफ के जवान की पत्नी को अपराधियों ने सोए अवस्था में गोली मार दी है। गोली लगने से सीआईएसफ के जवान की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

 घटना रिफाइनरी  थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना पुलिस को आज में मिली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घायल महिला की पहचान सीआईएसएफ के जवान टीके मिश्रा की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। घायल मूल रूप से कहां की रहने वाली है, गोली कैसे लगी है, इसका कुछ खुलासा नहीं हुआ है। अपराधियों की गोली महिला के बाह में लगी है।

 बेगूसराय में सनसनी: बरौनी रिफाइनरी के 'हाई सिक्योरिटी जोन' में चली गोली, CISF जवान की पत्नी घायल 2फिलहाल सदर अस्पतालमें ऑपरेशन कर के महिला के बांह से गोली निकाल दी गई है। घटना के संबंध बताया जा रहा है कि रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों और कर्मियों के लिए अलग से आवासीय परिसर की व्यवस्था की गई है। टीके मिश्रा ड्यूटी पर गए और रेखा देवी रात में अपने कमरे में थी। 

इसी दौरान अपराधियों ने उसी गोली मार दी लेकिन गोली महिला की बांह में गोली लग गई। उसके बाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया और तत्काल पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही सदर- डीएसपी आनंद कुमार पांडेय एवं नगर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। 

बेगूसराय में सनसनी: बरौनी रिफाइनरी के 'हाई सिक्योरिटी जोन' में चली गोली, CISF जवान की पत्नी घायल 3इस दौरान सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया है कि सोए अवस्था में महिला को गोली लगी है। उन्होंने बताया है कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है की गोली कैसे महिला को लगी है। हालांकि पीड़ित के द्वारा अभी आवेदन नहीं दी गई है। आवेदन दी जाएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 उन्होंने यह भी बताया है कि घटना के बारे में जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची। जहां महिला रहती थी उस कमरे के छत में एक गोली लगने का निशान है। घायल महिला के बांह में पिस्टल की गोली लगी है।  फिलहाल इस घटना को लेकर  लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article