बेगूसराय में राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय कबड्डी बालिका खेल प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल का शानदार प्रदर्शन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार, पटना तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय कबड्डी बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। तीनों कोर्ट पर हुए मैचों में मुंगेर, तिरहुत, पटना, सारण, कोशी एवं दरभंगा प्रमंडल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-14 वर्ग में मुंगेर ने भागलपुर को 39–7, पटना ने सारण को 31–14, कोशी ने पूर्णिया को 34–16 तथा दरभंगा ने भागलपुर को 32–22 से पराजित किया। बेहतर अंकों के आधार पर मुंगेर, तिरहुत, पटना एवं दरभंगा की टीमें सेमीफाइनल में पहुँचीं।

अंडर-17 वर्ग में मुंगेर ने भागलपुर को 41–10, सारण ने पटना को 35–31, कोशी ने पूर्णिया को 35–3, भागलपुर ने दरभंगा को 28–23 तथा तिरहुत ने सारण को 24–18 अंकों से पराजित किया। बेहतर अंकों के आधार पर मुंगेर, सारण, तिरहुत एवं कोशी प्रमंडल की टीमों ने सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षि किया।

बेगूसराय में राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय कबड्डी बालिका खेल प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल का शानदार प्रदर्शन 2अंडर-19 वर्ग में मुंगेर ने पूर्णिया को 42–6, सारण ने पटना को 35–28, तिरहुत ने मगध को 27–15, पटना ने भागलपुर को 26–14 तथा सारण ने मगध को 29–16 अंकों से हराया। बेहतर अंकों के आधार पर मुंगेर, पटना, सारण एवं कोशी प्रमंडल की टीमों ने अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों से न केवल मानसिक एवं शारीरिक सशक्तता आती है बल्कि यह युवाओं के कैरियर निर्माण का भी सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसरों का भरपूर लाभ लेना चाहिए।

श्री सहनी ने यह भी बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा निरंतर बेगूसराय जिले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन का अवसर प्राप्त हो रहा है, और जिला प्रशासन प्रत्येक आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कृतसंकल्पित है।

जिला खेल संयोजक श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के तीसरे दिन सभी लीग मैच पूरे कर लिए गए हैं। कल प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन को सफल बनाने में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी राणा रणजीत सिंह, श्याम नंदन सिंह ‘पन्नालाल’, प्रो कबड्डी रेफरी सुभाष कुमार, अरुण कुमार, जयशंकर चौधरी, राज्य पैनल रेफरी मोनिका कुमारी, पवन कुमार, सेलेक्टर अंकिता कुमारी एवं नव्या कुमारी का विशेष योगदान रहा।

इसके अतिरिक्त आयोजन में शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, बृजेश कुमार, संदीप कुमार, मणिकांत, शशिकांत कुमार, चिरंजीव ठाकुर, रौशन राय, सोनू झा, अमरेश अंशु, शालिनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, बबिता कुमारी, पिंकी कुमारी एवं पल्लवी कुमारी सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।

कल खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले इस प्रकार होंगे –

 अंडर-14 वर्ग : मुंगेर बनाम तिरहुत | पटना बनाम दरभंगा

अंडर-17 वर्ग : मुंगेर बनाम सारण | तिरहुत बनाम कोशी

अंडर-19 वर्ग : मुंगेर बनाम पटना | सारण बनाम कोशी

समापन समारोह में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article