भगवानपुर बीआरसी में दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया प्रतिभा का जौहर

DNB Bharat Desk

भगवानपुर|बीआरसी भवन में शनिवार को स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों ने आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया।दिव्यांग बच्चों के बीच सेकरेस दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस,चम्मच नींबू रेस, चित्रांकन और जलेबी रेस प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

- Sponsored Ads-

समावेशी शिक्षा के प्रखंड साधन सेवी कमल कुमार मौर्य ने बताया कि सेकरेस दौड़ में प्राथमिक विद्यालय जमालपुर के रवि कुमार अव्वल रहे।म्यूजिकल चेयर रेस में यूएमएस दामोदरपुर हिन्दी धर्मशीला कुमारी प्रथम रही।

चम्मच नींबू रेस में पीएस जमालपुर के किशन कुमार, चित्रांकन में पीएस भगवानपुर की प्रतिज्ञा कुमारी और जलेबी रेस में जीएमएस कविया के निकेत कुमार अव्वल रहे।खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर दिव्यांग बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article