भारत के मोस्ट वांटेड दाऊद को पाकिस्तान में खिलाया जहर, पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर पाकिस्तान से है जहां बताया जा रहा है कि भारत का मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया गया है। इसके बाद से दाऊद की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा के साथ ही सभी सोशल मीडिया सर्वर को डाउन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अंडरवर्ल्ड और भारत के मोस्ट वांटेड दाऊद को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है उस अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं पाकिस्तान सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

- Sponsored Ads-

दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने के मामले में पाकिस्तान की एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि पाकिस्तान मे जिस तरह से अचानक इंटरनेट सर्विस और सोशल मीडिया को डाउन किया गया है इससे साफ है कुछ तो हुआ है जिसे पाकिस्तान की सरकार छुपाना चाहती है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में गूगल सर्विसेज भी डाउन कर दिया गया है। हालांकि पाकिस्तान में चर्चा है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article