बिहार विधानसभा मानसून सत्र का पहला दिन रहा हंगामेदार, ‘विपक्ष के निशाने पर रहे नीतीश – तेजस्वी’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवार से बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया और पहले ही दिन सत्र हंगामेदार रहा। विपक्ष के निशाने पर सीएम और डिप्टी सीएम रहे। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित भी करना पड़ा। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के निशाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रहे और सदन में तेजस्वी के इस्तीफे की मांग जोरों पर थी।

- Sponsored Ads-

सदन की कार्यवाही के दौरान पक्ष विपक्ष एक दूसरे के निशाने पर रहे और विपक्ष के सवालों का जवाब दिया पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने। राबड़ी देवी ने भाजपा पर जम कर निशाना साधा और पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ मन की बात करते हैं। कोई काम नहीं करते हैं। नरेंद्र मोदी ने देश का पैसा लूटा है। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के निशाने पर इस बार नीतीश कुमार की छवि भी थी। सवाल भी सीधा नीतीश कुमार की छवि से पूछा जा रहा था। वहीं, तेजस्वी के इस्तीफे की मांग जीतन राम मांझी ने भी की है। साथ ही नीतीश कुमार को जीरो टॉलरेंस की दुहाई देते हुए अपने इस्तीफे का उदाहरण भी सामने रख दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article