बिहार विधानसभा में गूंजा बेगूसराय को प्रमंडल बनाये जाने की मांग..

बेगूसराय नगर विधायक ने सदन में उठाया बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग, पूर्व में मुख्यमंत्री से मिलकर भी दिया था प्रमंडल बनाये जाने को पत्र।

बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार ने सदन में उठाया बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग, पूर्व में मुख्यमंत्री से मिलकर भी दिया था प्रमंडल बनाये जाने को पत्र।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार विधानसभा में गूंजा बेगूसराय को प्रमंडल बनाये जाने का मांग। बेगूसराय बिहार का सबसे बड़ा उद्योग नगरी है, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का कर्मभूमि, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह की जन्म भूमि है।

सरकार को बिहार के सभी जिला में सबसे अधिक राजस्व देनें वाला जिला है। बेगूसराय को प्रमंडल बनाया जाए। बिहार विधानसभा के पटल पर बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार ने विधानसभा में दमदार तरीका से बेगूसराय को प्रमंडल बनाये जाने की बात तर्कपूर्ण ढ़ंग से उठाया।

Midlle News Content

जवाब में बिहार सरकार के समान प्रशासन के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जवाब देते हुए बताया इस मुद्दा को प्रमंडल आयुक्त के माध्यम से भेजा जाय। सरकार के द्वारा गठित कमेटी उनके माध्यम से इस संबंध में बात करेगी।

बेगूसराय प्रमंडल बनने से बेगूसराय में विश्वविद्यालय, सैकड़ो विभाग का प्रमंडलीय कार्यालय के साथ उनके अधिकारी तथा प्रमंडल आयुक्त का स्थाई पोस्टिंग हो जाएगा। रोजगार और विकास का दरवाजा खुल जाएगा। बेगूसराय प्रमंडल बने इस मुद्दा पर बेगूसराय के सभी विधायक तथा सभी एमएलसी एक जुट हैं।

पूर्व में भी एक जुट हो बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना मांग पत्र दे चुके हैं मुख्यमंत्री ने भी इस दिशा में साकारात्मक जबाब दिया था। ज्ञात हो की 2022 में बेगूसराय के मटिहानी क्षेत्र के विधायक राजकुमार सिंह ने भी बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मुद्दा को सदन में उठाया था।

अभी बेगूसराय विधायक ने जबरदस्त तरीका से सदन में पुरजोर तरीके से मांग उठाया है। बेगूसराय के नागरिक तथा प्रमंडल बना अभियान समिति के सदस्यों ने तथा विधायक कुंदन कुमार को बधाई देते हुए कहा कि आप संघर्ष करें बेगूसराय की जनता प्रमंडल बनाने में आपके साथ हैं।

सकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कुंदन कुमार के संघर्ष को बधाई दिया है। इधर प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोयक दिलीप कुमार सिन्हा, पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिन्हा, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रेम मंगोतिया, सेंट जोसेफ के निदेशक अभिषेक कुमार, बाइट कंप्यूटर के निदेशक संजय कुमार, प्रसिद्ध खिलाड़ी व अधिवक्ता समीर शेखर ने कहा कि बेगूसराय को प्रमंडल बना के रहेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -