लक्ष्मी देवी बनी जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा स्वेता विश्वास ने अपनी कमिटी का विस्तार करते हुए राज्य के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष को मनोनीत कर दिया है । इसी कड़ी में बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत चंदौर निवासी लक्ष्मी देवी को बेगूसराय जिला का महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनित किया है।

- Sponsored Ads-

लक्ष्मी देवी को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू के वरिष्ट नेता गुंजन कुमार, जिला सचिव सुनील कुमार राय, प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी, गंगा यादव, गंगा राय, पूर्व प्रमुख ओरशिल पासवान आदि ने लक्ष्मी देवी को बधाई दी है। इन लोगों ने कहा है कि लक्ष्मी देवी के नेतृत्व में जिले भर में पार्टी और महिला प्रकोष्ठ मजबूत होगा। वही नव मनोनित महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने कहा है कि पार्टी नेतृत्व हमारे प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास ने हम पर भरोसा जताया है उस भरोसे को टूटने नही दूंगी  पार्टी संगठन और बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगी।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article