पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार का ब्यान:-कोई भी आदमी अगर जेल के अंदर 15 से 20 साल की सजा काट लेता है उसका स्वभाव साधुवाद की तरह हो जाता है।

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के पूर्व सांसद बाहुबली नेता आनंद मोहन की जेल से रिहाई होने के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी गहमागहमी देखी जा रही है। जहां सत्तापक्ष उनकी रिहाई को लेकर उनकी सजा पूरी होने की बात कह रही है, वहीं विपक्ष लगातार आनंद मोहन की रिहाई को लेकर हाय तौबा मचा रही है।

नालंदा सांसद कौशल कुमार ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर कहा कि आनंद मोहन लगभग अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। बिहार की सरकार ने सोच समझ कर ही उनके पक्ष में कोई निर्णय लिया है।जब कोई आदमी जेल के अंदर 15 से 20 साल की सजा काट लेता है उस आदमी का नेचर साधुवाद की तरह हो जाता है। नालंदा सांसद कौशल कुमार ने कहा कि आनंद मोहन पहले भी राजनीति में सक्रिय थे। और जेल से रिहाई के बाद शायद राजनीति में वह सक्रिय रहेंगे।

- Sponsored Ads-

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि विपक्ष के जो लोग हैं उन्हीं में कई तरह का संशय की स्थिति आनंद मोहन की रिहाई को लेकर उठ रहा है। फिलहाल पुर्व सांसद पर पक्ष व विपक्ष दोनो की नजरें टिकी हुई है। अब देखना है कि राजनीतिक क्या मोर लेती है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article