बिहारशरीफ के नाला रोड दुर्गा मैरेज हॉल के पास उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब।
डीएनबी भारत डेस्क

बिहारशरीफ में आज से आध्यात्मिक माहौल अपने चरम पर रहेगा, जहां श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा। वृन्दावन धाम से पधारे पूज्य श्याम शुभम जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व आज सुबह एक विशाल कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया,
जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने धर्म और संस्कृति के प्रति अटूट आस्था का परिचय दिया।यह कलश यात्रा धनेश्वरघाट तालाब से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कथा स्थल तक पहुँची। इस शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिए पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुईं, वहीं श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े।
जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कथा स्थल पर उपस्थित पूज्य श्याम शुभम जी महाराज ने सनातन धर्म की महिमा का गुणगान किया और कहा कि,
“सनातन धर्म सिर्फ एक धर्म नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है। हमें एकजुट रहकर, एकाग्रता, समता और पारिवारिक भाव से जीवन जीना चाहिए।
डीएनबी भारत डेस्क