समस्तीपुर: बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशो ने घर के पास खड़े युवक पर की ताबरतोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे युवक

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर हकीमाबाद में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार करीब आधे दर्जन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने घर के पास ही खड़े युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। हो-हल्ला होने पर सभी बदमाशों फरार हो गये। जिसपर बदमाशों ने गोली चलायी, उसकी पहचान जितवारपुर हकीमाबाद के ही सुबोध राय के पुत्र राहुल कुमार उर्फ विक्की के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार विक्की कुछ दिनों पहले ही जेल से निकलकर बाहर आया है। वह एक लूटकांड का आरोपी है, जिस मामले में वह जेल में बंद था।

इधर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बबन गया। तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल थाने की दी गयी। सूचना मिलते ही अविलंब मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह सदल-बल खुद ही घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गये। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। गोलीबारी की घटना किस कारण हुई यह अब तक स्पस्ट नहीं हो पाया है। पुलिस विक्की से पूछताछ करने में जुटी है घटनास्थल पर मौजूद विक्की के पिता सुबोध राय ने आधा दर्जन नामजद युवकों को आरोपित किया है।

इधर घटना के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर वह खुद घटनास्थल पर गये थे। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली गयी है। गोलीबारी की घटना में कोई भी घायल नहीं है। लोगों ने बताया की राहुल कुमार उर्फ विक्की के उपर फायरिंग हुई है। पुलिस विक्की से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। दो गुटों में आपसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामनें आ रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी है। आवेदन मिलने पर अग्रतर कारवाई की जाएगी।

Share This Article