बेगूसराय में जमीनी विवाद में पड़ोसी ने पति पत्नी को पीट कर गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में जमीनी विवाद में पड़ोसी ने पति पत्नी को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना छोड़ाही थाना क्षेत्र के इजराहा पंचायत की है। पीड़ित की पहचान इजराहा निवासी खलट महतो एवं सुलेखा देवी के रूप में की गई है।

पीड़ित के पुत्र ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी रणधीर महतो से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। और रणधीर महतो के द्वारा जबरन उनकी जमीन को हथियाने की कोशिश की जा रही है । आज भी जब वह उनकी जमीन पर घर बनाने का प्रयास कर रहे थे तब पीड़ित पक्ष के द्वारा मापी करवाने की बात कही गई और इसके लिए तीन-तीन अमीन भी आए ।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में पड़ोसी ने पति पत्नी को पीट कर गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती 2लेकिन आरोपियों ने अमीन के निर्णय को मानने से इनकार कर दिया। तत्पश्चात लोहे के रॉड एवं लाठी डंडे से पति-पत्नी की पिटाई कर दी। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा छोड़ाही थाने में आरोपियों के विरुद्ध आवेदन दी गई है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article