भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में आईवीएफ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

प्रखंड मुख्यालय स्थित भूषण मेडिकल्स के प्रांगण में आईवीएफ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इस शिविर में दूर दराज से निःसंतान दंपतियों ने शिविर में पहुंच कर चिकित्सक डॉ. पल्लवी भारती  से परामर्श प्राप्त किया।

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में आईवीएफ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 2शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और उनकी टीम ने  26 मरीजों की जांच की और काउंसलिंग करते हुए उनके संबंधित दंपतियों के सवालों के समाधान बताए। कार्यक्रम के आयोजकों ने निःसंतान दंपतियों को वर्तमान समय में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और संभावित उपचारों की जानकारी भी दी। इस शिविर को सफल बनाने में टिंकू  का विशेष योगदान रहा।

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में आईवीएफ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 3आईवीएफ स्पेशलिस्ट चिकित्सक डॉ. पल्लवी भारती  ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य निःसंतान दंपतियों को जागरूकता और उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। उक्त स्थान पर 28 जून को पुनः डॉ पल्लवी भारती व डॉ समन खान के द्वारा कैम्प लगाया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article