नालंदा होमगार्ड बहाली को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 31 मई से 14 जुलाई तक होगा होमगार्ड की बहाली

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में होमगार्ड बहाली को लेकर युवक और युवतियों में काफी उत्साह दिख रहा है। बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में सुबह शाम सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थी होमगार्ड की बहाली को लेकर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। बिहार शरीफ के दीपनगर स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता 31 मई से शुरू होगा जो 14 जुलाई तक चलेगा। 812 गृह रक्षक पदों के लिए कुल 38649 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है।

नालंदा होमगार्ड बहाली को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 31 मई से 14 जुलाई तक होगा होमगार्ड की बहाली 2इसमें से 31338 पुरुष 7310 महिला और एक थर्ड जेंडर क्रेडिट शामिल है। एक पद के लिए 47 कैंडिडेट ने अप्लाई किया है। होमगार्ड की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी यासिर इमाम और राजद नेत्री फातिमा बिहार शरीफ श्रम कल्याण केंद्र पहुंची। इस दौरान राजद नेत्री आयशा फातिमा ने कहा बिहार की मिट्टी में वह दम है जो मेहनत करने पर लोगों को मजबूर कर देती है।

नालंदा होमगार्ड बहाली को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 31 मई से 14 जुलाई तक होगा होमगार्ड की बहाली 3इस प्रचंड गर्मी में जहां लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं वही अभ्यर्थी जमकर पसीना बाहर है। निश्चित तौर पर उनकी मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार बिहारीयो से ही आगे जाएगा। वही तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए उन्होंने आर्थिक मदद की।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article