सुमित सन्नी बने हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष – राणा प्रताप सिंह

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला स्थित टाउनशिप आहार उत्सव में हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय द्वारा वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में हॉकी खेल के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई इसके अतिरिक्त हॉकी खेल संघ से संबंधित महत्वपूर्ण व्यक्ति बिंदुओं को भी बैठक में प्रस्तुत किया गया संगठन के विस्तार पर विशेष रूप से विचार किया गया ।तथा इसमें संबंधित आवश्यक निर्णय लिए गए ।बैठक में शामिल सभी अतिथियों ने सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई । तथा सभी उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर बैठक रजिस्टर में संकलित किया गया ।

- Sponsored Ads-

सुमित सन्नी बने हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष - राणा प्रताप सिंह 2बेगूसराय जिला निवासी सुमित सन्नी को हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय का अध्यक्ष बनाया गया। यह जिम्मेदारी हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव राणा प्रताप सिंह के द्वारा दिया गया। इसी क्रम में आज संगठन का विस्तार किया गया बैठक में बेगूसराय जिले के सभी क्लब के सदस्यों को बुलाया गया तत्पश्चात संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्ति किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अनुपमा कुमारी , रूपेश कुमार, सचिव सूरज कुमार, संयुक्त सचिव रीना कुमारी, अरविंद कुमार, कंवेनर शुभम कुमार ,आयोजन सचिव सत्यम कुमार ,एग्जीक्यूटिव मेंबर काजल कुमारी , कोषाध्यक्ष बाबुल कुमार , मीडिया इंचार्ज सूरज कुमार ,ऑफिस इंचार्ज प्रेम कुमार ।

सुमित सन्नी बने हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष - राणा प्रताप सिंह 3बैठक के दौरान अध्यक्ष को खेल के विकास के लिए एवं महत्वपूर्ण सुझाव सभी सदस्यों एवं खेल क्लब के सदस्यों के बीच में रखा गया। हॉकी संघ के उपाध्यक्ष अनुपमा कुमारी के द्वारा भी सुझाव रखा गया। उन्होंने कहा कि हमने अभी मध्य विद्यालय बीहट में 15 बालक एवं 15 बालिका खिलाड़ियों को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।यह प्रशिक्षण निरंतर 15 दिनों तक चलेगा।संयुक्त सचिव अरविंद कुमार के द्वारा भी अपने विचारों को रखा गया । उन्होंने भी कहा कि मैं सबसे पहले बेगूसराय में बालिका का टीम तैयार किया था। वह टीम राजगीर नालंदा में जाकर अपना खेल दिखाया ।उस समय से हमारी बालिकाएं निरंतर प्रैक्टिस कर रही है और आने वाले समय में अव्वल स्थान पर आएगी ।

सभी सदस्यों को नियुक्त होने के बाद सबों को शुभकामनाएं दिया गया एवं खेल के विकास में जहां तक मदद हो सकेगी सब लोगों ने एक स्वर में हॉकी खेल संघ को मजबूती से चलाने एवं हॉकी के विकास के लिए संकल्प लिए। शुभकामनाएं देने में प्रेम कुमार, सूरज कुमार, सुमित कुमार, सैयद मिराजुल इस्लाम, मुकेश कुमार , सूरज कुमार, सुमित, संजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article