बछवाड़ा प्रखंड में मशाल प्रतियोगिता संपन्न, छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राजापुर में संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग के कबड्डी व साइकिलिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन. प्रतियोगिता के दौरान मध्य विद्यालय सूरो,मध्य विद्यालय मुरलीटोल व मध्य विद्यालय राजापुर के छात्राओं जो खेल के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया उन्हें कार्यक्रम में उपस्थित अतिथी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

- Sponsored Ads-

प्रशस्ति पत्र वितरण के दौरान अतिथि राजेन्द्र प्रसाद राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल प्रतियोगिता आयोजित होने से छात्रों के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है. खेल के माध्यम से उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है, खेल के माध्यम से शारीरिक व मानसिक दोनों का विकाश होता है. इसलिए छात्रों को खेल प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.

बछवाड़ा प्रखंड में मशाल प्रतियोगिता संपन्न, छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित 2संकुल संचालक शंभु कुमार ने बताया कि खेल के दौरान प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले छात्र सोनाक्षी कुमारी,छोटी कुमारी,भावना कुमारी, दिपीका कुमारी,रिया कुमारी,आरती कुमारी,स्वीटी कुमारी,खुशी कुमारी,शिल्पी कुमारी,सौरभ कुमार,अंशु कुमार,राजा कुमार,अनिश कुमार,प्रियांशु कुमार,शिवम कुमार,प्रिंस कुमार समेत अन्य छात्रों ने खेल के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए इन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. मौके पर मध्य विद्यालय सूरो के एचएम युसूफ सरवर, शिक्षक ईमाम हुसैन,संतोष कुमार,प्रणव कुमार,राज कुमार राम समेत अन्य शिक्षक छात्र व अविभावक मौजूद थे.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article