बेगूसराय में दिनदहाड़े लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने गंगा स्नान करने आए श्रद्धालू को गोली मारकर किया घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया जहां दिनदहाड़े लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने गंगा स्नान करने आए श्रद्धालू को गोली मार दी। गोली मारने के बाद श्रद्धालु से सोने की चेन लूटकर अपराधी मौके से फरार हो गया। वही गोली लगने से श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वही गोली चलने के बाद सिमरिया गंगा घाट पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।   पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट पर की है।

बेगूसराय में दिनदहाड़े लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने गंगा स्नान करने आए श्रद्धालू को गोली मारकर किया घायल 2

घायल श्रद्धालु व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले स्वर्गीय मोती गुप्ता का पुत्र संदीप गुप्ता के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि संदीप गुप्ता का ससुर जी का देहांत हो गया था। ससुर जी के श्रद्धा क्रम में शामिल होने के लिए अपने ससुराल समस्तीपुर  आया था।  जब श्रद्धकर्म का कार्यकम समाप्त हो गया तो पूरे परिवार गंगा स्नान के लिए सिमरिया घाट पहुंचा था। जहां स्नान करने के लिए जा रहे हैं तभी दिनदहाड़े अपराधियों ने संदीप गुप्ता के सासू मां से हथियार के बल पर सोने की चेन लूटने लगा। तभी इसका विरोध संदीप गुप्ता के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने संदीप गुप्ता को पैर में गोली मार दी।

बेगूसराय में दिनदहाड़े लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने गंगा स्नान करने आए श्रद्धालू को गोली मारकर किया घायल 3उन्होंने बताया है कि पैर में गोली मारने के बाद अपराधी सोने की चेन लूटपाट कर और फायरिंग करते हुए मौके से अपराधी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि यहां पर दिनदहाड़े प्रसिद्ध सिमरिया धाम घाट पर लूटपाट अपराधियों के द्वारा की गई। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी परिजनों के द्वारा सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिमरिया धाम घाट पर पुलिस की तैनाती नहीं रहने के कारण अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और साथ ही साथ दिनदहाड़े गोली मार कर श्रद्धालुओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आया और खाना पूर्ति करके चला गया। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article