बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। मृत महिला की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के रहने वाले अनिल पंडित की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि सुनीता देवी मानसिक रूप से बीमार थी।

वह कब घर से निकल गई किसी को पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि साहेबपुर कमाल के पास ट्रेन से कटकर सुनीता देवी की मौत हो चुकी है। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर इस घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी।

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मौके पर साहेबपुर कमाल थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article