नालंदा: 14 घंटे में दो हत्याएं से अपराधियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, इलाके में दहशत का माहौल

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने 14 घंटे के भीतर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती दी गई है। ताज़ा मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुडाडी गांव का है, जहां देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सिक्कू उर्फ शिव कुमार प्रसाद के रूप में की गई है।

नालंदा: 14 घंटे में दो हत्याएं से अपराधियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, इलाके में दहशत का माहौल 2जानकारी के अनुसार, यह हत्या पूर्व में चली आ रही आपसी रंजिश और जमीन विवाद का परिणाम मानी जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लगभग छह महीने पहले इसी विवाद में एक युवक फंटूश कुमार को गोली मारी गई थी, जिसकी इलाज के दौरान पटना के एनएमसीएच अस्पताल में मौत हो गई थी।आशंका जताई जा रही है कि उसी घटना का बदला लेने के लिए यह दूसरी हत्या की गई है।

नालंदा: 14 घंटे में दो हत्याएं से अपराधियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, इलाके में दहशत का माहौल 3घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर हिलसा अंचल के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार तिवारी, करायपरसुराय और हिलसा थाना की पुलिस टीम के साथ पहुँचे और घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Share This Article