दो लोगों को किया गया डिटेन।एफएसएल और डीएसपी मौके पर मौजूद, राजगीर थाना क्षेत्र के मटिहानी खंधा की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के मटिहानी खंदा में 17 वर्षीय युवती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही 112 और स्थानीय पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से भाग रही मृतका की मां निर्मला देवी और भाई नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका की पहचान पावापुरी के दशरथपुर निवासी अंजली मेहता के रूप में हुई है। डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता के अनुसार, युवती के सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। घटना में शामिल एक अन्य युवक फरार है।
एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।वही परिजनों ने पूछताछ ने बताया कि वह युक्ति के प्रेम प्रसंग से नाराज थे राजगीर महोत्सव घूमने अपने साथ ले गए और उसकी लाठी डंडों से पीट पीट पर हत्या कर दी।
डीएनबी भारत डेस्क