डीएनबी भारत डेस्क
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में आयोजित शक्ति संवाद का पांचवां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय बैठक में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बताया कि बैठक में घरेलू हिंसा कानून, प्रोटेक्शन ऑफिसर की भूमिका, रेस्क्यू होम में रहने वाली महिलाओं के अधिकार, मातृत्व अवकाश कानून के क्रियान्वयन और सीसीएल से जुड़े मामलों के समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
उ
न्होंने विश्वास जताया कि यह संवाद सभी राज्य महिला आयोगों को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। वहीं महिला आरक्षण पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि अब शक्ति वंदन कानून को जमीन पर उतारने का समय आ गया है। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से उन्हें नेतृत्व का अवसर मिलेगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दलों की सहमति से कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
डीएनबी भारत डेस्क