बेगूसराय मे खाना बनाने के दौरान लगी, आग से झुलस कर एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे थोड़ी सी आसावधानी एक व्यक्ति को उस वक्त काफी महँगा पड़ गया जब खाना बनाने के दौरान लगी आग से झुलस कर एक व्यक्ति बुरी तरीके से घायल हो गया। जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा गावं की है।

घायल की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा गावं के रहने वाले उमेश पोद्दार के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है की घायल की पत्नी खाना बनाने के क्रम मे सब्जी लाने चली गई।इसी बीच  चूल्हे पर चढ़ा चावल को देखने घायल चूल्हे के पास चला गया।इसी बीच आग उमेश पोद्दार के गमछा मे लगते हुए पुरे शरीर मे लग गया।

बेगूसराय मे खाना बनाने के दौरान लगी, आग से झुलस कर एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल 2जिससे उमेश पोद्दार बुरी तरीके से घायल हो गया। घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मच गया। जिसके बाद घायल को आनन फानन मे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ घायल का इलाज चल रहा है।

Share This Article