मामला बछवाड़ा प्रखंड के गोधना पंचायत के मजनूपुर गांव की है
मौजा रानी थाना नंबर 43 में खाता 951 खेसरा 6411 पंचायत रानी 2 के लवटोलिया गांव में छेड़छाड़ किया गया
डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत गोधना पंचायत के मजनूपुर नवादा गांव में फर्जी जमाबंदी कर जमीन से बेदखल करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीड़ित ने एडीएम, डीएम बेगूसराय, राजस्व मंत्री समेत मुख्यमंत्री तक न्याय के लिए आवेदन देकर गुहार लगाई है। पीड़ित गोधना पंचायत के वार्ड संख्या 14 मजनुपुर नवादा निवासी शिवधारी शर्मा ने बताया कि मैं पूरे परिवार प्रदेश में रहकर मेहनत, मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं।

वही उतना ही जमीन पूर्वज के द्वारा प्राप्त है। पूर्व में जमीन हिस्सेदार द्वारा जोत आबाद किया जाता था और फसल का मुआवजा मुझे मिल जाता था। जब मैं खुद से खेती करने की इच्छा जताई। प्रदेश से गांव आए एवं अपने जमीन मौजा रानी थाना नंबर 43 खाता संख्या 951, खेसरा संख्या 6411 रकवा 5 कट्ठा 2 धुर 10 धुरकी जमीन जो रानी दो पंचायत के नवटोलिया स्थित हैं ।खेत पर पहुंचा तो मेरा भतीजा प्रवीण शर्मा, अरुण शर्मा, अरविंद शर्मा और सिकंदर शर्मा मुझे खदेड़ दिया और बोला कि अब यह जमीन मेरा है और जमाबंदी मेरे नाम से है दुबारा खेत पर आने के बाद जान से मारने की धमकी दी।
जब हमने जमाबंदी का पता लगाया तो मेरे होश उड़ गए और हमने देखा कि मेरे परदादा स्वर्गीय झोटी बरही के नाम से दर्ज जमाबंदी 398 जो फर्जी तरीके से मेरे भतीजे के नाम पर दर्ज है और वह जमीन को बेच रहा है। जबकि वर्ष 2021 से 22 तक जमाबंदी मेरे परदादा स्वर्गीय झोटी बरही के नाम पर दर्ज था और फिलहाल यह जमाबंदी मेरे भतीजा के नाम पर चल रहा है, जो कि गलत है। इस जमीन में मेरे अलावे अन्य हिस्सेदार की भी हिस्सेदारी हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने जमाबंदी से संबंधित जानकारी अंचल कार्यालय से प्राप्त करने की कोशिश की तो पता चला कि केस नंबर 703 वर्ष 2014-15 के द्वारा अंचल कार्यालय बछवाड़ा में दर्ज किया गया है ।
वही जब केस नंबर 703 वर्ष 2014-15 का नकल अंचल कार्यालय से मांगा तो किसी प्रकार का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले की खोजबीन करने के कारण मेरे भतीजे मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और गांव छोड़कर जाने को कह रहे हैं। मै डर से गांव से बाहर रहकर न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा हूं।इस स्थिति में यदि मुझे न्याय नहीं मिलता है तो हम सपरिवार आत्मदाह कर जान देने को मजबूर होंगे।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट