डीएनबी भारत डेस्क
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में आयोजित राजगीर महोत्सव के दूसरे दिन उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब आमंत्रण पत्र लेकर कार्यक्रम देखने पहुंचे स्थानीय दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया गया। प्रवेश नहीं मिलने से नाराज दर्शकों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और अपने आमंत्रण पत्र फाड़ दिए।

दर्शकों का आरोप था कि प्रशासन की ओर से आमंत्रण पत्र जारी किए जाने के बावजूद उन्हें वीआईपी एरिया में प्रवेश से रोक दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आमंत्रण पत्र को मान्य नहीं बताते हुए वीआईपी एंट्री पास लाने की बात कही। दर्शकों ने आरोप लगाया कि महोत्सव में वर्षों से वीआईपी व्यवस्था के नाम पर स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने इसे प्रशासनिक अव्यवस्था बताते हुए नाराजगी जाहिर की।वहीं इस मामले में राजगीर एसडीएम ने सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि आमंत्रण पत्र को लेकर किसी प्रकार की विवाद को बेबुनियाद बताया उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक चला है।
डीएनबी भारत डेस्क