समस्तीपुर में करेह नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत, बरियाही घाट पर पसरा मातम

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। करेह नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है। करेह नदी के बरियाही घाट पुल के समीप हुई, जहां तीनों बच्चे नदी में डूब गए।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि तेज धारा के कारण वे पानी में बह गए और बाहर नहीं निकल सके।प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो बच्चों के शव नदी से बाहर निकाल लिए हैं, जबकि तीसरे बच्चे के शव को गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद निकाल लिया गया है।

समस्तीपुर में करेह नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत, बरियाही घाट पर पसरा मातम 2तीनों बच्चों की पहचान परसा पंचायत के बोरज गांव निवासी सुदर्शन झा के पुत्रों के रूप में हुई है। इनमें आदित्य कुमार झा (15 वर्ष), हर्षनाथ कुमार झा (13 वर्ष) और कार्तिक कुमार झा (11 वर्ष) शामिल हैं।

समस्तीपुर में करेह नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत, बरियाही घाट पर पसरा मातम 3सबसे छोटे कार्तिक का शव भी बरामद कर लिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी अंचल अधिकारी मनीष चौधरी, बीडीओ आलोक कुमार सिंह और शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।।इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से लोग स्तब्ध हैं और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article