विपक्ष के विरोध पर साधा निशाना कहा परिसीमन के बाद विपक्ष की भागीदारी होगी कम
डीएनबी भारत डेस्क
परिसीमन को लेकर नालंदा के जेडीयू सांसद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या जिस तरह बढ़ रही है, उसी अनुपात में परिसीमन भी बढ़ाना जरूरी है। सांसद ने कहा कि वे नालंदा संसदीय क्षेत्र से आते हैं, जहां की जनसंख्या लगभग साढ़े इकतीस लाख हो गई है।

अगर एक ही क्षेत्र में पच्चीस-पच्चीस लाख वोटर हो जाएं तो जनता को बड़ी परेशानी होगी,इसलिए महिला बिल और परिसीमन दोनों को साथ लाना चाहिए, जिससे लोकसभा और विधानसभा में सबको मौका मिलेगा।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का क्षेत्र जितना बड़ा होगा, सेवा करना उतना कठिन होगा। क्षेत्र छोटा होगा तो सेवा करना आसान होगा। हम लोग जनता के सेवक हैं।
विपक्ष के विरोध पर उन्होंने कहा कि विपक्ष जानती है कि परिसीमन के बाद उसकी भागीदारी और कम हो जाएगी। इस बार विपक्ष को पच्चीस सीटें मिली हैं, परिसीमन के बाद ये और घटेंगी।उन्होंने कहा कि परिसीमन के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए, जो लगभग पूरा हो जाएगा। अगर बिल आ गया तो 2029 के चुनाव में बिहार से लगभग पचास लोकसभा सीटें हो जाएगी।
डीएनबी भारत डेस्क