डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने देर रात सघन छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के संयुक्त नेतृत्व में सदर अनुमंडल क्षेत्र में यह अभियान रात 11:30 बजे से लेकर 1:20 बजे तक संचालित किया गया।

इस विशेष अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 एवं 2, लाइन डीएसपी, तीन पुलिस निरीक्षक, 20 पुलिस अवर निरीक्षक समेत कुल 170 पुलिसकर्मी शामिल रहे। इसके अलावा जेल अधीक्षक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सघन जांच एवं छापेमारी की गई। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के सघन जांच और छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट