डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ एक टोटो चालक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि बसही पुल के पास छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने एक टोटो (संख्या BR 09ER/6105) को रोककर जांच की।

जांच के दौरान टोटो के तहखाने में छुपा कर ले रहे 50 पीस टेट्रा पैक (180 एमएल) विदेशी शराब बरामद किया गया। मौके पर ही टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दामोदरपुर गांव निवासी सर्जन चौधरी के पुत्र सनोज कुमार (उम्र 32 वर्ष) के रूप में की गई है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्रवाई में एएसआई अभिषेक रंजन, अजय कुमार सिंह, पीटीसी विनोद कुमार उरांव सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने टोटो को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजते हुए व्यवहार न्यायालय बेगूसराय में पेश किया गया है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट