नालंदा: पुलिस ने संदेह के आधार पर दो साइबर ठगो को देवीसराय इलाके से किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-जिले में साइबर ठगी के मामलों पर शिकंजा कसने के लिए नालंदा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लहेरी थाना पुलिस ने देवीसराय चौक से दो संदिग्ध साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नूरसराय थाना क्षेत्र के निवासी हैं और ठगी के इरादे से पटना से नालंदा पहुंचे थे।

नालंदा: पुलिस ने संदेह के आधार पर दो साइबर ठगो को देवीसराय इलाके से किया गिरफ्तार 2सदर डीएसपी नुरुल हक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक भागने लगे, जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उनका पीछा कर मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 32 एटीएम कार्ड, 6 पासबुक, एक चेक बुक, 7 मोबाइल फोन, 4,500 रुपये नकद और गांजा बरामद किया गया। प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने साइबर ठगी में शामिल होने की बात कबूल की है।

नालंदा: पुलिस ने संदेह के आधार पर दो साइबर ठगो को देवीसराय इलाके से किया गिरफ्तार 3पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इनके नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है।नालंदा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में ठगी जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article