तेजस्वी और मीसा भारती के आरोपों पर श्रवण कुमार का तीखा पलटवार,श्रवण कुमार बोले- न्यायालय सर्वोपरि, फैसले पर टिप्पणी का अधिकार नहीं,कुछ नेताओं को हर मुद्दे पर बोलने की बीमारी है

DNB Bharat Desk

बिहार की सियासत में बाहुबली नेताओं को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।बाहुबली अनंत सिंह के बाद अब पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई और सुप्रीम कोर्ट के सरेंडर आदेश को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती ने इस मामले में सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।

- Sponsored Ads-

विपक्ष के आरोपों पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज है और न्यायालय सर्वोपरि है। अदालत के फैसले पर किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेताओं को हर मुद्दे पर बोलने की बीमारी है।

तेजस्वी और मीसा भारती के आरोपों पर श्रवण कुमार का तीखा पलटवार,श्रवण कुमार बोले- न्यायालय सर्वोपरि, फैसले पर टिप्पणी का अधिकार नहीं,कुछ नेताओं को हर मुद्दे पर बोलने की बीमारी है 2वहीं नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपनी बुद्धि के अनुसार बयान देते हैं। उन्होंने साफ कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। गलत करने वाला चाहे विधायक, सांसद या मंत्री हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को फंसाया भी नहीं जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article