छऊ और कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा मंच।
डीएनबी भारत डेस्क

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर की ऐतिहासिक वादियों में गुरुवार से तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2026 का आगाज गीत-संगीत, कला और लोकसंस्कृति के रंगों के साथ हुआ।
महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक मोहम्मद इरफान खान ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, उद्घाटन के बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आए कलाकारों ने ढाई सौ साल पारंपरिक छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने बताया कि छऊ नृत्य बंगाल की प्राचीन ढाई सौ साल पुरानी लोककला है, जो देश से विलुप्त होने के कगार पर है।
उन्होंने राजगीर महोत्सव में मंच देने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। इसके अलावा कथक नृत्य की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में मोहम्मद इरफान ने ‘बारिश’, ‘यारियां’, ‘दर्द दिलों के कम हो जाते’, ‘तू ही तू हर जगह’ केसरिया तेरा ए दिल है मुश्किल जैसे कई मशहूर गाने सुनाए।
उनकी आवाज पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा और दर्शक देर रात तक झूमते रहे।वही व्यंजन मेले में बिहार का लिट्टी चोखा भी मेले में आए हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। इस ।मेले बिहार के कई प्रसिद्ध व्यंजनों के अलावे कृषि और पुस्तक का भी स्टॉल लगाया था। राजगीर महोत्सव 26 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगी।
डीएनबी भारत डेस्क